भारी बारिश के अलर्ट पर चम्पावत में आज 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश
चम्पावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद चम्पावत जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक 9 जुलाई (गुरुवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम और संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी विद्यालयों से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश समग्र शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास) सहित जनपद के सभी संबंधित विभागों और विद्यालयों को अनुपालन के लिए भेज दिया गया है। जिले में समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में बंद रहेंगे।

More Stories
गर्भ में शिशु की मौत, जिला अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं होने पर रेफर
देवीधुरा में असाड़ी कौतिक-बगवाल मेले का शुभारंभ करेंगे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
टनकपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा