August 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सीएम धामी 10 जुलाई को देंगे चंपावत को दो बड़ी सौगातें, टनकपुर अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और डांडा ककनई में समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

Dukan Ad
Dukan Ad

सीएम धामी 10 जुलाई को देंगे चंपावत को दो बड़ी सौगातें, टनकपुर अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और डांडा ककनई में समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

संवाददाता चंपावत।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 10 जुलाई को जनपद चंपावत के विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन एवं शुभारंभ करेंगे।

      मुख्यमंत्री प्रातः 10 बजे उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर में स्थापित नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस दौरान अस्पताल में स्थापित दो अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण तथा नई ईसीजी मशीन का शुभारंभ किया जाएगा।
इन आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के शुरू होने से सीमांत क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। गंभीर मरीजों को डायलिसिस जैसी आवश्यक सुविधा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह सौगात जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी तथा राज्य सरकार के ‘आदर्श चंपावत–विकसित चंपावत’ के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।
इसके बाद प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज, डांडा ककनई से नेस्ले इंडिया एवं बीएआईएफ (BAIF) द्वारा संचालित उत्तराखंड सीएसआर–2026 (समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम–HVDP) का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डांडा ककनई क्षेत्र के ग्रामीणों से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद भी करेंगे। यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, ग्राम अवसंरचना, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

शेयर करे