एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) के लिए हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
चंपावत। जनपद चंपावत की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. सानिका महर ने INI-CET पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 155 प्राप्त कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर उनका चयन देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।
चंपावत नगर के ग्यालीसेरान, नागनाथ वार्ड निवासी डॉ. सानिका ने एमबीबीएस तथा इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सातवीं कक्षा तक एबीसी अल्मा मेटर स्कूल में हुई। इसके बाद आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई सेंट थेरेसा स्कूल, हल्द्वानी से पूरी की। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी से प्राप्त की।
डॉ. सानिका के पिता सुरेश सिंह महर सुरेश सिंह महर सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सावित्री महर सावित्री महर आकाशवाणी अल्मोड़ा से संबद्ध हैं। उनके भाई डॉ. सुयश महर डॉ. सुयश महर वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ. सानिका की इस सफलता पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डॉ. सानिका महर की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता हासिल की जा सकती है । उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष से प्रेमा पांडे, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, निर्मला गहतोड़ी, विजय वर्मा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, बबीता प्रहरी, सनी वर्मा आदि ने बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।


More Stories
चल्थी में बाघ की सूचना पर वन विभाग ने किया निरीक्षण, गुलदार की मौजूदगी के मिले संकेत
राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत पूर्व ITBP सब-इंस्पेक्टर सतीश चंद्र पांडे को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, कामकाज प्रभावित