August 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सेवा पखवाड़े का आगाज, पहले ही दिन 563 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

Dukan Ad
Dukan Ad

सेवा पखवाड़े का आगाज, पहले ही दिन 563 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
चम्पावत। जनपद में सुशासन और जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार से 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान का शुभारंभ हो गया। 4 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के पहले ही दिन आयोजित मुख्य शिविर में 563 लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उठाया।
जिला कार्यालय सभागार एवं कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित शिविर में 24 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कई सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने 111 प्रमाण-पत्र मौके पर ही जारी किए। इनमें ग्राम्य विकास विभाग ने 56 तथा पंचायतीराज विभाग ने 55 प्रमाण-पत्र वितरित किए।
इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 24 पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ प्रदान किया गया। इनमें उरेडा विभाग के 15, बाल विकास विभाग के 5 और ग्राम्य विकास विभाग के 4 लाभार्थी शामिल रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई तक जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी लगातार शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

 

शेयर करे