July 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

महिला काश्तकार की गौशाला का शिलान्यास, ‘VB-G RAM G’ योजना का शुभारंभ

महिला काश्तकार की गौशाला का शिलान्यास, ‘VB-G RAM G’ योजना का शुभारंभ
संवाददाता चंपावत। ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘VB-G RAM G’ का जनपद में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख  अंचला बोहरा ने की।
मुख्य अतिथि अंचला बोहरा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही महिला काश्तकारों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से योजना का प्रभावी                   क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने ग्राम पंचायत डंडा बिष्ट का दौरा कर योजना के अंतर्गत महिला काश्तकार श्रीमती कमला देवी की गौशाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने योजना के शुभारंभ पर केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

शेयर करे