चम्पावत। न्याय पंचायत पाटी के अंतर्गत पुनाकोट वार्ड में उत्पन्न पेयजल संकट का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया है। आमजन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को मौके पर पहुंचकर आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद पेयजल विभाग ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप ने बताया कि क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के कारण मुख्य पंपिंग स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई है, जिससे पंपिंग व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके चलते पानी का उत्पादन कम हो गया और पुनाकोट वार्ड में नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रतिदिन टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग की टीमें पंपिंग व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने में जुटी हुई हैं।
प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वस्त किया है कि तकनीकी खराबी दूर होते ही मुख्य पेयजल लाइन से नियमित जलापूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी।



More Stories
चम्पावत के महेश थ्वाल को राष्ट्रपति पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर
बातों-बातों में :- *गौरा पर्व : सातूं-आठूं*
4.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार