कार्यालय संरक्षक आशा गोस्वामी बनीं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, पत्रकारों ने दी बधाई
चंपावत। राज्य सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (सूचना निदेशालय) ने चंपावत में कार्यालय संरक्षक के पद पर कार्यरत आशा गोस्वामी को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी पदोन्नति पर जिले के पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। चंद्रशेखर जोशी, गणेश पांडे,
गिरीश बिष्ट , रविन्द्र धामी, देवेंद्र देवा, सतीश जोशी ‘सत्तू’, दीपक धामी, योगेश जोशी, विनोद चतुर्वेदी, चन्द्रशेखर जोशी, जगदीश राय,नवल जोशी, गौरीशंकर,भुवन पाटनी, अमित जोशी ‘बिट्टू’, दिनेश भट्ट, नवीन देउपा, कुंदन बिष्ट, सुरेश उप्रेती एवं अन्य पत्रकारों ने आशा गोस्वामी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ करेंगी।

More Stories
चम्पावत के महेश थ्वाल को राष्ट्रपति पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर
बातों-बातों में :- *गौरा पर्व : सातूं-आठूं*
4.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार