मनिहारगोठ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में तीन घायल
पत्नी से मिलने पहुंचे युवक और बीच-बचाव करने आए व्यक्ति समेत तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
संवाददाता टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर क्षेत्र के मनिहारगोठ गांव में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक, बीच-बचाव करने आए व्यक्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मनिहारगोठ स्थित एक सर्विस सेंटर के पास यह घटना हुई। बताया गया कि पीलीभीत जनपद के रजा नगर निवासी नसीम खान (28) अपनी पत्नी से मिलने मनिहारगोठ पहुंचे थे। उनकी पत्नी का मायका यहीं है और दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी के घर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान नसीम खान, बीच-बचाव करने पहुंचे टनकपुर वार्ड नंबर-4 निवासी शरीफ (32) तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। नसीम खान का कहना है कि उन्हें पत्नी के परिजनों ने बातचीत के लिए बुलाया था। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि नसीम स्वयं वहां पहुंचे थे और उनके पास धारदार हथियार भी था। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है।
सभी घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. आफताब आलम की देखरेख में उनका उपचार किया गया।
टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#मनिहारगोठ #टनकपुर #चम्पावत #मारपीट #पुलिस_जांच #उत्तराखंड_समाचार #CrimeNews #ChampawatNews #Tanakpu
मनिहारगोठ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में तीन घायल

More Stories
33 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
लोहाघाट में शुरू हुआ डॉ. एल. डी. भट्ट मेमोरियल वेटरनरी फाउंडेशन, बेसहारा पशुओं को मिलेगा आधुनिक उपचार
शारदा व हुड्डी नदी के किनारों पर न जाएं, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी