July 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

33 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

33 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
चम्पावत। जिला पंचायत चम्पावत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (एसएओ) विजय उप्रेती 33 वर्षों की दीर्घ एवं समर्पित सरकारी सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने श्री उप्रेती की कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। बताया गया कि उन्होंने अपने सेवा जीवन की शुरुआत नैनीताल से की थी और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।
समारोह में अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, वित्त अधिकारी उमेश सिंह डांगी तथा कार्याधिकारी प्रेमा कोहली ने कहा कि श्री उप्रेती ने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा।
अपने संबोधन में विजय उप्रेती ने जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारियों, कर्मचारियों और सहकर्मियों का सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहा।
विदाई समारोह में जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, शैलेश जोशी, योगेश जोशी, अशोक महरा, सचिन जोशी, रमेश भट्ट, सुभाष जोशी सहित कर अधिकारी महेश सिंह रावल, कर निरीक्षक तुलसी प्रसाद भट्ट, कनिष्ठ सहायक हितेश जोशी, राजेश जोशी, निर्मल सिंह महर, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र चौबे, गौरव सामंत, हिमांशु तिवारी, कनिष्ठ अभियंता संजय कलखुड़िया, संतोष चंद्र, अशोक सिंह महर, करन किशोर भट्ट, नवीन कुमार, रवींद्र कुमार, लेखाकार विनोद कुमार जोशी, महेश महराना, नारायण दत्त जोशी, सुभाष चंद्र पांडेय, मोहन चंद्र बिष्ट, जगदीश सिंह अधिकारी, सुरेश चंद्र मुरारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


#Champawat #ZilaPanchayat #VijayUpreti #Retirement #Farewell #UttarakhandNews #DevbhoomiToday

शेयर करे