August 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चम्पावत में जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक, कृष्णानंद जोशी बने जिलाध्यक्ष

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत में जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक, कृष्णानंद जोशी बने जिलाध्यक्ष
चम्पावत। जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की ओर से उठाई जा रही विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से शक्तिपुर-बूँगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी को जिला पंचायत सदस्य संगठन, चम्पावत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, अशोक महरा, अनीता, शैलेश जोशी, योगेश जोशी, पुष्कर राम, मनीषा कला कोठी, सुनीता जोशी, सोनू बोरा सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

शेयर करे