August 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नेशनल हाईवे पर स्वाला के पास गिरा मलबा

Dukan Ad
Dukan Ad

पांच घटे बंद रहा टनकपुर-जौलजीवी मोटर मार्ग, 40 मिनट तक तक ठप रही हाईवे की रफ्तार
-नेशनल हाईवे पर स्वाला के पास गिरा मलबा

-टनकपुर में चरण मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर बोल्डर गिरने से टीजे रोड पांच घंटे तक बंद

संवाददाता चंपावत ।

सोमवार सुबह से अपरान्ह तक हुई वर्षा ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेंजर जोन स्वाला के पास मलबा गिरने से 40 मिनट तक वाहनों की आवाजाही ठप रही, जबकि टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा गिरने से लगभग पांच घंटे तक वाहनों के चक्के जाम रहे।
नेशलन हाईवे पर अपरान्ह 3:30 बजे स्वाला के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे टनकपुर और पिथौरागढ़ की ओर से आ रहे सैंकड़ों वाहन सड़क में फंस गए। हल्द्वानी की ओर जा रहे यात्री गणेश जोशी, रितिक टम्टा, रीता जोशी आदि ने बताया कि स्वाला के पास कम से कम एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।           आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शाम 4:30 बजे मलबा हटाकर आवागमन सुचारू कर दिया गया। एनएच खंड के एई एमसी टम्टा ने बताया कि पहाड़ी से मलबा आग गया था, जिसे समय रहते हटा दिया गया। इधर मैदानी क्षेत्र टनकपु में सोमवार सुबह से हो रही बारिश से टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग पर चरण पादुका सहित कई स्थानों पर मलबा गिरने से पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। राहत की बात यह रही कि जिले में ग्रामीण सड़कें दिन भर सुचारू रहीं।

शेयर करे