हल्द्वानी से थल जा रही मैक्स वाहन सड़क में पलटा, बाल-बाल बचे यात्री
संवाददाता चंपावत।
गलवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलसी होटल के पास हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जनपद के थल मुवानी जा रहा मैक्स वाहन बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सात से आठ यात्रियों को मामूली चोटे आईं। बाद मे वाहन को सीधा कर यात्रियों को गंतव्य की ओर भेजा गया। स्वाला के पास एक कार भी मलबे की बीचों बीच फंस गई। एनएच खंड के अधिकिारियों एवं यात्रियों ने धक्का देकर कार को मलबे से निकालकर गंतव्य को रवाना किया।

More Stories
एसएसजे कैंपस छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय भानु तड़ागी अध्यक्ष निर्वाचित एबीवीपी चारों खाने चित
धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और निकाह का दबाव डालने का आरोप, युवक गिरफ्तार
MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार फर्जी नियुक्ति पत्र, मोहर व 35 जॉइनिंग लेटर बरामद