मुख्यमंत्री से मिले चंपावत के पत्रकार, प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग उठाई
चंपावत। जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रोडवेज बस स्टेशन में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुलाकात कर चंपावत में प्रेस क्लब भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चंपावत जिला सूचना कार्यालय का भवन ब्लॉक रोड पर स्थित है, जहां पूर्व में दूसरी मंजिल पर प्रेस क्लब भवन विकसित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब तक यह प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतर सका है।
जिला पत्रकार संगठन के महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन उपलब्ध हैं, जबकि जिला मुख्यालय होने के बावजूद चंपावत में अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अभाव में पत्रकारों को बैठकें, प्रेस वार्ताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे ,विनोद चतुर्वेदी, पंकज पाठक, बृजेश पांडे, ललित मोहन जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हरीश पांडे, नवीन भट्ट, सूरी पंत, नंदू पांडे सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

More Stories
धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और निकाह का दबाव डालने का आरोप, युवक गिरफ्तार
MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार फर्जी नियुक्ति पत्र, मोहर व 35 जॉइनिंग लेटर बरामद
आंगन क्षतिग्रस्त होने पर परिवार को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट