September 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मुख्यमंत्री के चम्पावत दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा यातायात परिवर्तित

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्यमंत्री के चम्पावत दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा यातायात परिवर्तित
चम्पावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 29 जून को प्रस्तावित चम्पावत भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सुचारु यातायात संचालन के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।

यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासन के अनुसार खटीमा, बनबसा और टनकपुर से लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले सभी वाहन बनलेख बैरियर से ललुवापानी होते हुए भैरवा तिराहा और छतार तिराहा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
वहीं पिथौरागढ़ और लोहाघाट से टनकपुर, बनबसा एवं मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले वाहनों को छतार तिराहा, जीआईसी तिराहा, एफसीआई तिराहा और कापड़ी तिराहा (पुलिस लाइन) मार्ग से होकर गुजरना होगा।
मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पूर्व सभी भारी वाहनों को तिलौन और बनलेख बैरियर पर रोक दिया जाएगा। इसके अलावा आगमन से आधा घंटा पहले वीआईपी रूट को पूर्ण रूप से जीरो जोन घोषित कर दिया जाएगा, जहां सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों एवं अन्य वाहनों के लिए भैरवा पार्किंग तथा टीआरसी पार्किंग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तिलौन बैरियर, छतार तिराहा, जीआईसी तिराहा, ललुवापानी तिराहा, एमईएस तिराहा, भैरवा तिराहा, कापड़ी तिराहा तथा एसएसबी/गणपति तिराहा सहित आठ प्रमुख स्थानों पर पुलिस बैरियर स्थापित किए जाएंगे।
जिला पुलिस प्रशासन ने आम जनता, वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें तथा अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों के अनुसार चले।

शेयर करे