यूपीएससी में चम्पावत के अनिल कोठारी का शानदार प्रदर्शन, वैज्ञानिक पद पर हासिल की सातवीं रैंक
चम्पावत। जनपद चम्पावत के छतार वार्ड निवासी अनिल कोठारी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए भारत सरकार के वैज्ञानिक पद के लिए सातवीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
अनिल कोठारी ने इसी वर्ष भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून से रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है। उनकी इस दोहरी उपलब्धि ने न केवल छतार वार्ड बल्कि पूरे चम्पावत जिले का गौरव बढ़ाया है।
बताया जाता है कि अनिल ने आर्थिक चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
उनकी सफलता युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। स्थानीय लोगों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, वार्ड मेंबर प्रेमा चिलकोटी,सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिलकोटी, सीएम कैंप कार्यालय नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मला गहतोड़ी तथा जनप्रतिनिधियों ने अनिल कोठारी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अनिल कोठारी की यह सफलता साबित करती है कि मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
यूपीएससी में चम्पावत के अनिल कोठारी का शानदार प्रदर्शन, वैज्ञानिक पद पर हासिल की सातवीं रैंक

More Stories
अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित जिला पत्रकार संगठन की ओर से लगातार चौथे वर्ष आयोजित हुआ सम्मान समारोह
देशभक्ति की धुनों से गूंजा चम्पावत बस स्टैंड ब्रास बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आह्वान
चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दोषी को सात साल की सजा