दुबड़ जैनल में गैस सिलेंडर वितरण नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में गैस सिलेंडरों के वितरण के दौरान न्याय पंचायत अंतर्गत दुबड़ जैनल गांव के वंचित रह जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पांच वाहनों के माध्यम से गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। हालांकि, दुबड़ जैनल ग्राम पंचायत में एक भी वाहन नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि गैस वितरण वाहन गांव के मार्ग से होकर गुजरे, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि उनके गांव में भी सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। लेकिन देर शाम तक इंतजार करने के बावजूद कोई वाहन गांव में नहीं रुका और न ही सिलेंडरों का वितरण किया गया।
ग्रामीण लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, चंद्रकला पांडेय और गिरधर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पांच वाहन आने के बावजूद दुबड़ जैनल को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए तथा दुबड़ जैनल गांव में भी नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
दुबड़ जैनल में गैस सिलेंडर वितरण नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी

More Stories
25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन, औपचारिक रूप से संपन्न हुआ पूर्णागिरि मेला-2026
जूतों की माला पहनाकर अपमान करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार
जनता मिलन में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादी 94 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण