चंपावत। कलश संगीत कला समिति, चंपावत के तत्वावधान में द्वितीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता-2026 का आयोजन आगामी 20, 21 एवं 22 सितंबर को किया जाएगा। कुमाऊं स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन लगातार दूसरी बार चंपावत में होने जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर तीन वर्गों में किया जाएगा। इसके अंतर्गत सुगम संगीत गायन, शास्त्रीय संगीत गायन तथा शास्त्रीय वादन की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया।
समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। उन्होंने आमजन से प्रतियोगिता में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
बैठक में गिरीश पंत, जनार्दन चिलकोटी, डॉ. बी.सी. जोशी, लोकमणि पंत, दिनेश बिष्ट, नवीन पंत, प्रेम वल्लभ भट्ट, प्रकाश पांडे, महेश जोशी, संतोष कुमार पांडे और मोहन गिरि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार