क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता : योगेश जोशी
बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) बैठक के दौरान क्षेत्रीय विधायक और जिला पंचायत सदस्य के बीच हुए संवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश जोशी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि बैठक में उनका उद्देश्य केवल क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखना था, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
योगेश जोशी ने कहा कि सोशल मीडिया पर बैठक के दौरान हुए संवाद को लेकर विभिन्न प्रकार की व्याख्याएं की जा रही हैं, जो वास्तविकता से परे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी जनप्रतिनिधि, विशेष रूप से क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, के साथ कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है।
बैठक में उठाए गए सभी मुद्दे जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा संवाद को लेकर भ्रामक और अनर्गल प्रचार किया जा रहा है, जबकि बैठक का मूल उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करना था। जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी जिम्मेदारी है और वे इसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाते रहेंगे।
जिला पंचायत सदस्य जोशी ने कहा कि जनता द्वारा चुना गया प्रत्येक जनप्रतिनिधि उनके लिए सम्माननीय है। उनका लक्ष्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
बाराकोट बीडीसी बैठक विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने कहा समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता, विधायक के साथ कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं

More Stories
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री का संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा