मतदाता चंपावत।
भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने चंपावत जिला मुख्यालय स्थित दुध पोखरा में गिरी गार्डन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील का शिकार कमल गिरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा फल उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कमल गिरी द्वारा सेब और कीवी का बगीचा लगाया गया है साथ ही सब्जी उत्पादन कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की एप्पल मिशन और कीवी मिशन योजना का कमल गिरी द्वारा लाभ लिया गया है। वह फल उत्पादन के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं। 50 नाली भूमि में अमेरिकन इटालियन प्रजाति के 2000 सेब और 80 कीवी का बगीचा लगाया गया है।
जिसमें इस बार अच्छा उत्पादन है। उन्होंने बताया कि कमल गिरी द्वारा वैज्ञानिक तरीके से कृषि की जा रही है जिसमें उच्चतम तकनीक अपनाई गई है ड्रिप इरीगेशन के साथ तार बाढ़ हेलनेट लगाई गई है। कमल ने बताया कि गत वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा वर्चुअल सेब तुड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया था। कमल ने बताया कि उसके बाद से यहां काफी पर्यटक सेब के बगीचे को देखने पहुंच रहे हैं। पक्की सड़क नहीं होने से थोड़ा पर्यटकों को दिक्कत होती है सड़क पक्की हो जाती तो भविष्य में होमस्टे बनाने की भी योजना है।
प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि कमल गिरी द्वारा काफी मेहनत की गई है और वह एक उन्नत काश्तकार हैं सरकार की योजनाओं के तहत उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार