June 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कठौल-चल्थी मार्ग पर बड़ा हादसा: 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पुलिस ने पांच लोगों की बचाई जान

संवाददाता चंपावत ।
कठौल-चल्थी मार्ग पर बड़ा हादसा: 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पुलिस ने पांच लोगों की बचाई जान
चंपावत/टनकपुर। बुधवार तड़के कठौल-चल्थी मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुनस्यारी (पिथौरागढ़) से सोनीपत (हरियाणा) जा रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 3:21 बजे डीसीआर के माध्यम से सूचना मिली कि शीशनगर और कठौल-चल्थी के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कठायत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस के अनुसार कार संख्या HR-10 AN-7221 मुनस्यारी से सोनीपत जा रही थी। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस जवानों ने कठिन परिस्थितियों में सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में विवेक (32), अमनदीप (30), मोहित (33), चालक आदित्य (32) तथा अतुल (32) निवासी सोनीपत, हरियाणा शामिल हैं। सभी को हाथ, पैर, सिर, कंधे और कमर में चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद चंपावत पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करें। थकान या नींद महसूस होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर विश्राम करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
“आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है”


शेयर करे