पाटी नगर पंचायत चुनाव: 77.99% मतदान, 17 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में कैद
…2067 में से 1612 मतदाताओं ने किया मतदान, 11 जून को होगी मतगणना
चंपावत/पाटी। नवगठित पाटी नगर पंचायत के चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 2067 मतदाताओं में से 1612 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे मतदान प्रतिशत 77.99 रहा। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के चारों मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अब अध्यक्ष पद 3 प्रत्याशियों सहित कुल 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में सुरक्षित हो गया है।
मतगणना 11 जून को होगी
मतदान केंद्रवार स्थिति
विकासखंड परिसर : 637 में से 505 मतदान
जौलाड़ी : 465 में से 364 मतदान
जीआईसी बूथ : 659 में से 491 मतदान
पूनाकोट : 306 में से 252 मतदान
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नवीन राम, निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल और पार्वती देवी मैदान में हैं। वहीं विभिन्न वार्डों में कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। अब सभी की निगाहें 11 जून को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
फोटो .. विकासखंड बूथ परिसर में रैंप नहीं होने के कारण बुजुर्ग मतदाता को इस तरह उठाकर व्हीलचेयर में लाना पड़ा

More Stories
टनकपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 8.78 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी