संवाददाता चंपावत। टनकपुर क्षेत्र से दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर पुलिस ने पूर्णागिरि विहार क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान राजन सक्सेना (19) और यश गुप्ता (21) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 8.78 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार राजन सक्सेना से 4.53 ग्राम तथा यश गुप्ता से 4.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बताया गया कि दोनों आरोपित पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों, विशेषकर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों में शामिल रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और कांस्टेबल अनिल गुप्ता शामिल रहे।
टनकपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 8.78 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश