चम्पावत। रात में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से चौकी पुल के समीप खड़ी बाइक नदी के तेज बहाव में बह गई।
रात भर हुई बारिश की वजह से नदी उफान में थी इसी दौरान तल्ली चौकी निवासी पहलाद सिंह की बाइक यूके 03 ए 7485 नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई।
बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने आपदा कंट्रोल रूम में बाइक बहने की सूचना दर्ज कराई है। पूर्व में भी इसी स्थान पर एक अल्टो कार बह गई थी जिसके बाद नदी में पुल बनाया गया था।

More Stories
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद