October 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

17 दिन बाद पूर्णागिरि मार्ग यातायात के लिए खुला

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत। दिनलगातार जारी प्रयासों से टनकपुर- पूर्णागिरि मार्ग यातायात के लिए खुल गया है।
मानसून की बारिश के दौरान विगत 17 दिनों से टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग स्थित बाटनागाढ़ मार्ग मलबा आने के कारण बाधित हो गया था। प्रशासन द्वारा मार्ग खोले जाने का कार्य लगातार किया जा रहा था परंतु अधिक वर्षा होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिससे माँ पूर्णागिरि में आने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं का आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी द्वारा स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे तथा जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन मार्ग का सम्बन्धित अधिकारियों से अपडेट लिया जा रहा था। साथ ही उप जिलाधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह द्वारा भी रात दिन लगातार स्वयं स्थल पर उपस्थित रहकर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था। शुक्रवार को टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग स्थित बांटनागाड़ आवागमन के लिए सुचारू हो गया है।

शेयर करे