May 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

क्या कांग्रेस नेता आनंद महारा को फंसाया जा रहा ? 25 अप्रैल को लगे आरोपों पर 17 मई को दी तहरीर

टनकपुर शारदा कॉरिडोर के साइट इंजीनियर को धमकाने सहित कई आरोप लगे

25 अप्रैल को लगे आरोपों पर 17 मई को दी गई टनकपुर कोतवाली में महरा के खिलाफ तहरीर

सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से फर्जी दुष्कर्म मामले में साजिशकर्ता सहित कई आरोप में कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा 13 मई से पिथौरागढ़ जेल में बंद हैं

संवाददाता चंपावत। कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अभी वह जेल में बंद है लेकिन यहां टनकपुर में उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। 25 अप्रैल को उन्होंने शारदा कॉरिडोर निर्माण में अवैध खनन के आरोप लगाए थे। लेकिन 17 मई को कंपनी के इंजीनियर ने लंबे समय बाद उनके खिलाफ तहरीर दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने इसे उनके खिलाफ एक साजिश करार दिया । उन्होंने कहा कि पहले उन पर गैंगरेप षड्यंत्र मामले में झूठा आरोप लगाकर फंसाया गया । अब उन पर भाजपा द्वारा दबाव बनाकर एक और झूठा मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।

उनके खिलाफ टनकपुर शारदा कॉरिडोर परियोजना के साइट इंजीनियर को गाली देने, मारपीट, धमकाने और मोबाइल तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी और शारदा कॉरिडोर के साइट इंजीनियर प्रीत प्रताप ने 17 मई की रात पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 25 अप्रैल को खेतखेड़ा क्षेत्र में शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत नाले पर लेवलिंग और ड्रेसिंग का कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि 25 अप्रैल की शाम बनबसा निवासी आनंद सिंह महरा ने कार्यस्थल पहुंच बिना किसी कारण के मारपीट की।
शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उन्होंने मोबाइल फोन से घटना की वीडियोग्राफी करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक तोड़ दिया। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी ने स्वयं को कांग्रेसी नेता बताते हुए भविष्य में देख लेने की धमकी दी।
कहा गया कि घटना के बाद डरे साइट इंजीनियर अगले दिन अपने घर संभल चले गए। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी कार्यदायी संस्था उत्तराखंड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। साइट इंजीनियर प्रीत प्रताप की 17 मई को तहरीर के बाद टनकपुर कोतवाली में बीएनएस की धारा 115 (2), 324 (2), 351 (2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बूम चौकी प्रभारी संदीप पिल्ख्वाल को जांच अधिकारी बनाया गया है। कांग्रेस नेता आनंद सिंह महरा सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से फर्जी दुष्कर्म मामले में साजिशकर्ता सहित कई आरोप में 13 मई से पिथौरागढ़ जेल में बंद है ।

शेयर करे