संवाददाता चम्पावत। जनपद के लोहाघाट क्षेत्र की 18 वर्षीय पायल फर्त्याल जिंदगी और मौत के बीच कठिन लड़ाई लड़ रही है। पायल को टी-सेल हॉजकिन लिम्फोमा (रक्त कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। वर्तमान में उसका इलाज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने समय पर इलाज से स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है।
बताया जा रहा है कि पायल के इलाज में करीब 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। परिवार ने अपनी पूरी जमा पूंजी इलाज में लगा दी है, उनके पिता की लोहाघाट में छोटी सी दुकान है। लेकिन अब आर्थिक स्थिति जवाब देने लगी है। ऐसे में परिवार ने समाज से मदद की अपील की है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के सहयोग से पायल के इलाज के लिए मिलाप संस्था के माध्यम से आर्थिक सहायता जुटाई जा रही है।
परिजनों का कहना है कि “हर गुजरता दिन हमारी बेटी की जिंदगी से जुड़ा है। अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।”
लोगों से अपील की गई है कि वे मानवता के नाते आगे आएं और अपनी सामर्थ्य अनुसार आर्थिक सहयोग करें। जो लोग आर्थिक मदद नहीं कर सकते, वे इस खबर को अधिक से अधिक साझा कर पायल तक मदद पहुंचाने में सहयोग करें।
मदद के लिए ऑनलाइन फंडरेज़र भी शुरू किया गया है, ताकि देश-विदेश से लोग पायल के उपचार में सहयोग कर सकें। परिवार ने कहा कि समाज का छोटा सा सहयोग भी पायल को नया जीवन दे सकता है।
मिलाप संस्था की अपील…
क्यूआर कोड और लिंक के माध्यम से भी आप मदद कर सकते हैं।
आपका साथ अभी एक जान बचा सकता है डोनेशन करे और जो डोनेशन नहीं कर सकते शेयर जरूर करें।।।।।।
हाय पायल,
आपका फंडरेज़र https://milaap.org/fundraisers/support-payal-fartyal अब सक्रिय है और इसमें फंड जमा किए जा सकते हैं। मिलाप विदेशी मुद्रा (USD, EUR, आदि) में भी योगदान स्वीकार करता है।
भारतीय सरकार के नियमों के अनुसार, विदेशी दान केवल FCRA-पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन, इलाज करने वाले अस्पताल या GST-पंजीकृत विक्रेता (जैसे, फार्मेसी, चिकित्सा आपूर्तिकर्ता) के बैंक खाते में ही भेजे जा सकते हैं।
*_कृपया जल्द से जल्द बैंक खाता जोड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।_
*महत्वपूर्ण:* अभियान की समीक्षा के दौरान, यदि इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो विदेशी फंड जुटाने की प्रक्रिया बंद की जा सकती है, और तब तक प्राप्त सभी फंड दानदाताओं को वापस कर दिए जाएंगे।
किसी भी प्रश्न के लिए हमारी टीम आपकी सहायता करने में प्रसन्न होगी।
शुभकामनाएं,
मिलाप टीम


More Stories
सेवा पखवाड़े का आगाज, पहले ही दिन 563 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
लोहाघाट अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने ऑक्सीजन बाधित होने और जनरेटर न चलने का लगाया आरोप
चम्पावत ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर लहराया परचम, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान मई माह की रैंकिंग में 61.4 प्रतिशत अंक के साथ रहा अव्वल