May 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बांजगांव खेतीखान में चल रहे नव दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ में शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
संवाददाता खेतीखान/बांजगांव। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर मणि, बांजगांव खेतीखान में चल रहे नव दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के दूसरे दिन कथा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कथा व्यास नकुल पंत ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिव विवाह प्रसंग के दौरान प्रस्तुत भजनों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव का जीवन सादगी, त्याग, धैर्य और संस्कारों का संदेश देता है, जबकि माता पार्वती की तपस्या नारी शक्ति, समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को शिव विवाह से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विवाह केवल दिखावा नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का पवित्र बंधन है। भगवान शिव ने अपने आचरण से यह संदेश दिया कि व्यक्ति की पहचान उसके चरित्र और व्यवहार से होती है, न कि बाहरी वैभव से।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी।
आयोजन समिति के अनुसार नव दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का आयोजन 18 मई से 26 मई 2026 तक किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः पूजा-अर्चना तथा दोपहर 2:30 बजे से कथा वाचन हो रहा है। कार्यक्रम के निवेदक महंत 108 मुनेश्वर गिरी एवं समस्त क्षेत्रवासी हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे

शेयर करे