लडवाल फाउंडेशन द्वारा चम्पावत के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, जिलाधिकारी ने बढ़ाया हौसला
संवाददाता चंपावत।
लडवाल फाउंडेशन चम्पावत द्वारा स्वर्गीय दिवान सिंह लड़वाल की स्मृति में इंडस नेशनल स्कूल, लड़वाल एस्टेट में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस वर्ष चम्पावत जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर 5वां और इंटरमीडिएट में 4था स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जिला सभागार में मेधावियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बच्चों की सफलता में परिवार की भूमिका की सराहना की। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 96.20% अंकों के साथ हिमानी उप्रेती ने जनपद में प्रथम (प्रदेश में 7वां) स्थान प्राप्त किया, जबकि संगीता भट्ट एवं पवन रावत दूसरे और जलज आली तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.80% अंक पाकर यश अवस्थी ने जनपद में पहला (प्रदेश में 18वां) हासिल किया, वहीं रिया चौबे दूसरे, सांची जोशी व मयंक जोशी तीसरे, हंसा भट्ट चौथे और हेमा नायक पांचवें स्थान पर रहीं। इस वर्ष प्रदेश की टॉप-25 वरीयता सूची में चम्पावत के कुल 11 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों पर संवाद किया और उन्हें एनडीए व यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने बताया कि इस वर्ष जनपद में हाईस्कूल का परिणाम 94.80% और इंटरमीडिएट का परिणाम 93.10% रहा।
कार्यक्रम में हाईस्कूल की मेरिट में स्थान पाने हिमानी उप्रेती को 31 हजार, संगीता भट्ट व पवन सिंह को 21-21 हजार, जलज ओली को 11 हजार, नरेंद्र कुमार को 2500, जबकि इंटर की मैरिड सूची में यश अवस्थी को 51 हजार, रिया चौबे को 31 हजार रुपए, सांची जोशी व मयंक जोशी को 21-21 हजार रुपए जबकि हंसा भट्ट और हेमा नायक को 25-25 सौ रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर कुल 11 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
लड़वाल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ष 2015-16 से उनकी ओर से लगातार किया जा रहा है जिससे कि कमजोर वर्ष के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। साथ ही उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी सहित मा जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, गणमान्य नागरिक,छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

More Stories
बांजगांव खेतीखान में चल रहे नव दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ में शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
रोडवेज वर्कशॉप के पास लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
फूंगर विद्यालय में दीपा जोशी स्मृति प्रतियोगिता में मेधावियों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन