रोडवेज वर्कशॉप के पास लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
संवाददाता टनकपुर। रोडवेज वर्कशॉप के समीप सोमवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार जनपद के सभी फायर स्टेशनों को आग की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी फायर स्टेशन अमर सिंह के नेतृत्व में फायर टीम ने मुस्तैदी का परिचय दिया।
बताया गया कि रोडवेज वर्कशॉप के पास आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंच गई। जवानों ने मोटर फायर इंजन (एमएफई) से पंपिंग कर होज रील और फायर हुक की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया। टीम की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया।
अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। राहत एवं बचाव कार्य में एलएफएम राजेन्द्र नाथ, चालक कृष्ण सिंह, फायरमैन उमेश सिंह, विक्रम गिरी तथा भावना पंत शामिल रहे।

More Stories
42 वर्ष की सेवा के बाद CISF सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी सेवानिवृत्त
चंपावत में गूँजा पुरानी पेंशन बहाली का शंखनाद: कर्मचारियों ने फूंका NPS और UPS का पुतला
जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए जनार्दन चिलकोटी सम्मानित