दीपा जोशी स्मृति प्रतियोगिता में मेधावियों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
संवाददाता चंपावत । राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर में स्वर्गीय दीपा जोशी की स्मृति में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।
यह आयोजन प्रत्येक वर्ष डॉ. शरद चंद्र जोशी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय दीपा जोशी की स्मृति में कराया जाता है। कार्यक्रम में उनके पूरे परिवार का विशेष सहयोग रहता है। मूल रूप से फूंगर निवासी डॉ. जोशी परिवार का विद्यालय से गहरा जुड़ाव रहा है, क्योंकि परिवार के अधिकांश सदस्यों ने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।
समारोह में पूर्व में आयोजित सामान्य ज्ञान, निबंध, सुलेख और चित्रकला प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जारी ने प्रथम, दीपांशु कुमार ने द्वितीय तथा ललित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः ₹2500, ₹1500 और ₹1000 की नकद धनराशि प्रदान की गई। निबंध प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, तनुजा द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में निशा, उमेश एवं साथियों ने शीर्ष स्थान हासिल किए, जबकि जूनियर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निहारिका, मनुहार और दीक्षा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय की मेधावी छात्रा गुंजन पांडे, जिन्होंने परीक्षा में 86.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, को विशेष रूप से ₹2500 की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. भुवन चंद्र जोशी ने शिक्षा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंपावत अँचला बोरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट वक्ता नरेंद्र सिंह ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अमृता चंद्रा ने डॉ. जोशी परिवार सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, ऑनलाइन शिक्षण विशेषज्ञ दिनेश चंद्र जोशी, बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोरा, लोक मणि पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर पांडे, ग्राम प्रधान गीता देउपा, एसएमसी अध्यक्ष मदन सामंत समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मल पांडे ने किया।

More Stories
रोडवेज वर्कशॉप के पास लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
पूर्णागिरि से लौट रहे श्रद्धालुओं की मैक्स पिकअप से टकराई, आठ घायल
डीएम के निर्देश सरकारी काफिलों में 50% कटौती, शनिवार को मनाया जाएगा ‘नो व्हीकल डे