May 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्णागिरि से लौट रहे श्रद्धालुओं की मैक्स पिकअप से टकराई, आठ घायल

पूर्णागिरि से लौट रहे श्रद्धालुओं की मैक्स पिकअप से टकराई, आठ घायल
संवाददाता टनकपुर। मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा मैक्स वाहन रविवार रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद सोमवार दोपहर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे मैक्स वाहन संख्या यूके-05-टीए-0635 स्टेट बैंक तिराहे के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से जा भिड़ा। टक्कर के बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में दर्शना (50) पत्नी रामपाल गंगवार, सोमवती (32) पत्नी हरपाल, रंजना देवी (28) पत्नी सूरज सिंह, काव्या (8) पुत्री सूरज कुमार, अनामिका (11) पुत्री गगनदीप, लक्ष्मी देवी (38) पत्नी गगनदीप, रामपाल गंगवार (18) पुत्र महिपाल तथा रंजीत (11) पुत्र हरपाल घायल हो गए। सभी श्रद्धालु कल्याणपुर, जिला पीलीभीत के निवासी बताए गए हैं।
उपचार कर रहे डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वहीं कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया था। चालक ने सभी घायलों का उपचार कराया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण चालक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

शेयर करे