September 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कार्य में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती संगठन की जिला अध्यक्ष को नोटिस, सफाई में कहा दबाव बनाने के लिए दिया गया नोटिस ड्यूटी के उपरांत गई कलेक्ट्रेट

Dukan Ad
Dukan Ad

कार्य में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती संगठन की जिला अध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस

संवाददाता। बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र गल्लागांव की कार्यकर्ती संगठन अध्यक्ष मीना बोहरा को विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बृजवाल ने बताया कि कार्यकर्ती 14 मई को जिलाधिकारी कार्यालय में पाई गईं, जबकि उन्हें केंद्र पर उपस्थित रहना था।
विभाग ने दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मीना बोहरा का कहना है कि 12:00 बजे तक वह अपने केंद्र केंद्र में थी । इसके सारे साक्ष उनके पास हैं। कार्यक्रम की फोटो जानकारी व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर की गई थी । उनके ऊपर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। जिला स्तर की समस्या को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के साथ कार्य पूर्ण होने के बाद गई थी।

शेयर करे