चंपावत। ऐतिहासिक ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आगाज गुरुवार शाम से हो गया। महोत्सव में स्थानीय संस्कृति, लोकगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों का ऐसा संगम देखने को मिला कि देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर डटी रही।
7 मई से शुरू हुआ यह महोत्सव 16 मई तक चलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ 14, 15 और 16 मई को विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें स्थानीय कलाकारों से लेकर प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
दो सत्रों में सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम
महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया गया।
पहले सत्र में दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक स्कूली बच्चों और स्थानीय प्रतिभाओं ने मंच संभाला। सरस्वती शिशु मंदिर चंपावत और एशियन एकेडमी के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
स्थानीय कलाकार अनुज पांडे, सौरव पांडे, हर्षित जोशी, रंजू, रोहन, सिद्धि और वैष्णवी ने भी लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
स्टार नाइट में लोकगीतों की धूम
रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि तक चले दूसरे सत्र में सूचना विभाग से जुड़ी ‘जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला केंद्र चंपावत’ की टीम मुख्य आकर्षण रही।
पहली बार चंपावत पहुंचे फौजी ललित मोहन जोशी ने ‘नैनीताल की माधुली’, ‘टकाटक कमला’ और ‘आज का दिन’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
वहीं दर्शन पासवान ने कुमाऊनी, गढ़वाली और जौनसारी गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी देवी स्तुति से हुई, जिसके बाद ‘झुमका ली’, ‘मोती मैना’ और ‘लाल बिंदुली’ जैसे गीतों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया।
लोकगायिका स्वाति भट्ट के गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। वहीं हास्य कलाकार लच्छू पहाड़ी की कॉमेडी और डांस प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर परिषद पर्यावरण राज्य मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मंदिर समिति अध्यक्ष श्याम सिंह कार्की, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, बनबसा नगरपालिका अध्यक्ष रेखा देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. भवन चंद्र जोशी, नीरज जोशी और राजेंद्र ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका और सांस्कृतिक समिति की टीम पूरी रात व्यवस्थाओं में जुटी रही।
आज इन कलाकारों की होगी प्रस्तुति
15 मई को भी कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होंगे। पहले सत्र में स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे मंच संभालेंगे, जबकि दूसरे सत्र में स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा।
आज की सांस्कृतिक संध्या में पायल सांस्कृतिक कला केंद्र अल्मोड़ा की टीम प्रस्तुति देगी। इसके अलावा खुशी जोशी, गोविंद अधिकारी, सौरभ मैथानी और श्वेता मेहरा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

More Stories
चंपावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
एआई और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर नवीन चन्द्र पंत सम्मानित
गैस कनेक्शन ट्रांसफर की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर धरना