चंपावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता चंपावत। म
नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में एसओजी और थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने बनबसा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार जगबूड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन निवासी उचौलीगोठ टनकपुर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 30.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को ऊधमसिंहनगर जिले के बिडौरा मझौला निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2025 में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
बरामदगी
30.45 ग्राम अवैध स्मैक
एक मोबाइल फोन
कार्रवाई करने वाली टीम
एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, एसआई प्रकाश भट्ट, एसआई निर्मल लटवाल समेत एसओजी और थाना बनबसा की संयुक्त टीम कार्रवाई में शामिल रही।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश