राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के तहत आयोजित अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में चम्पावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। देहरादून में खेले गए फाइनल मुकाबले में चम्पावत की बालिकाओं ने ऊधमसिंह नगर की टीम को 13-8 गोल से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
हैंडबॉल कोच महेश चुफाल के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम में आंचल गोस्वामी, प्रियंका खोलिया, सोन्या वर्मा, प्रियांशी, रिया, गरिमा बिष्ट, यशवनी, अक्षिता वर्मा, संगीता और निधि नारायण शामिल रहीं।
टीम की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता को अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टीम, कोच और खेल विभाग को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि चम्पावत की बेटियों ने प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित करने की बात कही।

More Stories
960 ग्राम चरस बरामदगी में लोहाघाट के युवक को 10 साल की सजा
छात्रसंघ चुनाव में एक नामांकन निरस्त, 20 प्रत्याशियों के पर्चे वैध
बारिश से क्षतिग्रस्त आवास का एसडीएम ने किया निरीक्षण, राहत राशि देने के निर्देश