September 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गैस कनेक्शन ट्रांसफर की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर धरना

Dukan Ad
Dukan Ad

गैस कनेक्शन ट्रांसफर की मांग को लेकर ग्रामीणों महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर धरना
संवाददाता चम्पावत। विकासखंड चंपावत के सुदूर गांवों से आए ग्रामीणों ने अपने उज्ज्वला गैस कनेक्शनों को चम्पावत से टनकपुर गैस गोदाम में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना भी दिया।
जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में उनके उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन चम्पावत गैस गोदाम से जुड़े हुए हैं। भौगोलिक रूप से उनका क्षेत्र टनकपुर के अधिक नजदीक पड़ता है। चम्पावत से गैस सिलिंडर लाने-ले जाने में उन्हें भारी दिक्कतों और अत्यधिक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की सेवा अभी नहीं है।
इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अपने गैस कनेक्शनों को टनकपुर गैस गोदाम में स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है।
प्रदर्शन करने और मांग पत्र सौंपने वालों में मीनावती देवी, गीता देवी, हरी देवी, विमला देवी, हीरा देवी, कमला देवी शामिल रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी इस व्यावहारिक समस्या का समाधान नहीं होता। तब तक वे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द गैस कनेक्शन ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की है।

शेयर करे