September 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत
बुधवार की रात पिथौरागढ़ चुंगी के पास बेहोशी की हालत में मिलने पर अस्पताल में कराया भर्ती

संवाददाता टनकपुर ।
जमीना विवाद के चलते पिथौरागढ़ चुंगी के पास एक अधेड़ व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मोबाइल चीता पुलिस ने उसे उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान लोहाघाट के पंचेश्वर के मौड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय दीवान सिंह बोहरा पुत्र स्व.देव सिंह बोहरा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने घटना के लिए खटीमा निवासी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर लिया है।

कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे करीब पिथौरागढ़ चुुंगी से गुजर रही चीता मोबाइल टीम को देखकर संबंधित व्यक्ति जोर-जोर से चिल्लाने लगा। टीम ने पूछताछ की तो बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। मोबाइल टीम ने उसे तुरंत उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उपचार कर रहे चिकित्सक डा. आफताब आलम ने बताया कि व्यक्ति की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। इधर पुलिस ने अस्पताल के मैमो के आधार पर शव कब्जे में ले लिया और घटना की जानकारी स्वजन को दी।
बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मृतक के पुत्र दीपक सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पिता ने बुढ़िया थारू खटीमा निवासी एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये में में जमीन खरीदी थी।
लेकिन बाद में उसने वहीं जमीन किसी और को बेच दी। उसके पिता ने पैसे लौटाने की मांग की तो उसने न तो पैसा लौटाया और न ही जमीन दी। इससे वह बहुत परेशान हो गए थे और उन्होंने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपित कैलाश भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट, निवासी बुढ़िया थारू खटीमा के विरूद्ध बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। जांच एसआई अकरम मोहम्मद को सौंपी गई है।

शेयर करे