भिंगराड़ा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को समाजसेवियों का मिला सहयोग
चम्पावत। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भिंगराड़ा में गुरुवार को विद्यालय के संरक्षक धर्मानंद भट्ट की अध्यक्षता में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवियों एवं संस्थाओं ने विद्यालय और जरूरतमंद विद्यार्थियों के हित में सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने गरीब विधवाओं के पाल्यों की फीस, गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता टीकाराम शर्मा ने विद्यालय को वाटर फिल्टर भेंट किया।
भिंगराड़ा बाजार के इलेक्ट्रिक व्यवसायी एवं विद्यालय के पूर्व छात्र संजय दत्त शर्मा ने विद्यालय की सांस्कृतिक एवं संगीत गतिविधियों के लिए साउंड सिस्टम उपलब्ध कराया। वहीं नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु महरा ने विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहनों के लिए 10 गद्दे प्रदान किए।
सामाजिक कार्यकर्ता कमलकांत भट्ट ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी शिक्षण हेतु एक माह तक नि:शुल्क समय देने की घोषणा की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही शिक्षा एवं संस्कारों की परंपरा और अधिक सशक्त होती है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, आचार्यगण, डिप्टी रेंजर उत्तम नाथ गोस्वामी तथा क्षेत्रीय अभिभावक मौजूद रहे।

More Stories
कांग्रेस परिवर्तन संकल्प सम्मेलन: 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान, सरकार पर बरसे गणेश गोदियाल
दो सरकारी अस्पतालों के बाद निजी अस्पताल पहुंची गर्भवती, परिजनों ने इलाज पर उठाए सवाल
गैंगरेप के तीन दोषियों को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास