May 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गैंग रेप षड्यंत्र मामले में कांग्रेस नेता आनंद महारा और एक अभियुक्त गिरफ्तार

चम्पावत। गैंगरेप षड्यंत्र मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को और गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में वांछित चल रहे कांग्रेस नेता आनंद महरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हिमांचल प्रदेश से SOG द्वारा पड़कर पूछताछ के लिए लाया गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चल रही विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर साजिश के कई अहम सुराग मिले। कोतवाली चम्पावत में दर्ज एफआईआर संख्या 15/26 व 16/26 की जांच में बबलू राम निवासी गुरखोली, मंच और राहुल रावत निवासी सल्ली का नाम भी सामने आया।
पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी। इसी क्रम में नामजद आरोपी आनन्द सिंह महरा को गिरफ्तार किया गया। वहीं साक्ष्यों के आधार पर बबलू राम को भी हिरासत में लिया गया।
इससे पहले कमल सिंह रावत और अर्जिता राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में
प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, उपनिरीक्षक राजेश जोशी, अपर उपनिरीक्षक गणेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल गिरीश बिष्ट, कांस्टेबल ललित चौधरी और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।

शेयर करे