शादी के चार दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, जेवर लेकर दिल्ली पहुंची
चम्पावत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज चार दिन बाद नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथ मायके और ससुराल पक्ष के जेवर भी ले गई।
जानकारी के अनुसार, पाटी क्षेत्र की एक युवती का विवाह हाल ही में बाराकोट ब्लॉक के एक गांव में हुआ था। शादी के 4 दिन बाद ही युवती अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद परिजनों को उसके प्रेमी के साथ फरार होने की जानकारी मिली।
इसके बाद ससुराल पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए युवती और उसके प्रेमी को दिल्ली से बरामद कर लिया। दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ लेकर आई है।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद पति ने युवती को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
आर्म रेसलिंग में चंपावत पुलिस के महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य
एसएसजे विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी 11 पदों के लिए 14 नामांकन, पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
चंपावत बार संघ चुनाव में भास्कर मुरारी अध्यक्ष निर्वाचित गुणानंद थ्वाल ने सचिव पद पर दर्ज की जीत, अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष