शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की सख्ती, ओवररेटिंग पर कार्यवाही
संवाददाता चंपावत।
चम्पावत-लोहाघाट में निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
चम्पावत जनपद की देशी-विदेशी शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की पैनी नजर है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर बुधवार को चम्पावत व लोहाघाट की मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में बिक्री व्यवस्था, एमआरपी सूची, डिजिटल भुगतान व सुरक्षा मानकों की जांच हुई। कुछ दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर चालानी कार्रवाई की गई।
दुकानदारों को चेतावनी : ओवरचार्जिंग पर कड़ी कार्रवाई
सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि शराब केवल निर्धारित दरों पर बेचें। अतिरिक्त पैसे वसूलने पर कठोर कार्रवाई होगी। सभी दुकानों में स्वाइप मशीनें, क्यूआर कोड व सीसीटीवी कैमरे ठीक मिले।
निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह राणा, सिपाही सुनीता व वंदना शामिल रहीं।

More Stories
बनलेख के पास वाहन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
महिलाएं खेत, संस्कृति और आजीविका की मुख्य धुरी : गीता धामी
टननकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बनलेख के पास100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल