संवाददाता – नवीन जोशी
लोहाघाट (चम्पावत)। बाराकोट ब्लॉक के बिसराड़ी गांव में इन दिनों गुलदार के आतंक से ग्रामीण खौफ में हैं ।
रविवार सुबह गांव के पास चारा चर रही एक बकरी पर गुलदार ने हमला कर उसे मार डाला। यह बकरी राजेंद्र प्रसाद की बताई जा रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। ग्राम प्रधान निर्मल नाथ गोस्वामी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
0उन्होंने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे खासकर सुबह-शाम के समय लोग सतर्क रह रहे हैं। ग्रामीण कैलाश राम और गोपाल राम ने वन विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
वन विभाग के रेंजर आर.के. जोशी ने बताया कि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या सुनसान स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। साथ ही, आवश्यक कार्रवाई के लिए टीम को निर्देशित किया गया है।

More Stories
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच