September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में खूनाबोरा के पास बेकाबू कार पैराफिट से टकराई तीन घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

खूनाबोरा के समीप बेकाबू कार पैराफिट से टकराई एक 3 चोटिल

खटीमा के जख्मी तीनों लोगों का चल रहा इलाज, सभी खतरे से बाहर
संवाददाता चंपावत।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनाबोरा के पास
एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल लोग ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक कर के दोनों एयरबैग खुलने से कर स्वरों को ज्यादा चोट नहीं पहुंची।
आज 27 अप्रैल पूर्वान्ह NH पर खूनाबोरा क्षेत्र में गुरुकुलम एकेडमी विद्यालय के गेट के समीप खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या यूके 04 एसी-6537 सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर एकाएक एनएच किनारे दाहिनी तरफ के पैराफिट से टकरा गई। हादसे में
50 वर्षीय हेमचंद्र पांडेय पुत्र कृष्णानंद पांडेय निवासी अमाऊ खटीमा को हल्की चोटें आई। कार सवार 48 वर्षीय गायत्री पांडे पत्नी हेमचंद्र पांडेय और 17 वर्षीय जलज पांडेय घायल हो गए। सभी को चंपावत जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गायत्री के माथे पर ज्यादा चोट है। हेम चंद्र एवं जलज को हल्की चोटें आई हैं। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। कार खटीमा की तरफ जा रही थी ।

शेयर करे