टनकपुर स्टेडियम के कोच मुकेश शर्मा के स्थानांतरण पर भड़के खिलाड़ी
सीएम को स्थानांतरण रुकवाने के लिए भेजा पत्र।
टनकपुर स्टेडियम में तैनात कोच मुकेश शर्मा के स्थानांतरण होने से यहां प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ी निराश हैं उन्होंने कोच के स्थानांतरण रुकवाने की मांग की है। खिलाड़ियों कहना है कि कोच मुकेश शर्मा के दिशा निर्देश में सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यहां स्टेट लेवल से लेकर जोनल लेवल तक उनके द्वारा खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा था। कई खिलाड़ी राज्य और दोनों बिस्तर पर मेडल भी प्राप्त कर चुके हैं। अचानक उनके स्थानांतरण से खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने खेल मंत्री और मुख्यमंत्री से उनका स्थानांतरण रोकने की मांग की है। जब से उनके स्थानांतरण हो की खबर आई है खिलाड़ियों ने अभ्यास भी नहीं किया। खिलाड़ी अंकिता बोहरा, भगवती नेगी, अंकिता नाथ, पवन रैंसवाल, प्रिया चंद, प्रियांशु बोरा, आकाश सिंह आदि खिलाड़ियों ने कोच का स्थानांतरण रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

More Stories
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
हल्द्वानी की शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप, चंपावत में राहुल गांधी का पुतला फूंका