September 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

तल्लादेश में लव जिहाद की खबर झूठी, फेक न्यूज़ फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत में सोशल मीडिया के माध्यम से एक झूठी खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि तल्लादेश में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है । पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने झूठी खबर फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि चंपावत जिले के किसी भी क्षेत्र में लव जिहाद का कोई भी प्रकरण नहीं है। कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक लड़की और अधेड़ की फोटो वायरल कर इसे लव जिहाद बताया जा रहा है जोकि सरासर गलत है।

शेयर करे