बनबसा में एक युवक हनी ट्रैप का शिकार हुआ है साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो के माध्यम से युवक युवक से पैसे ऐंठ लिए। शिवा को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई।
वीडियो कॉल रिसीव किया तो उसका अज्ञात लोगों ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद रंगदारी के लिए ब्लैकमेलिंग शुरू हुई। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से अब तक अज्ञात लोग 1.94 लाख लूट चुके हैं। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बमनपुरी, चंदनी निवासी एक युवक को दस दिन पूर्व अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। युवती ने वीडियो कॉल करने के बाद अश्लील वीडियो बनाया। युवक ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात महिला अश्लील हरकतें कर रही थी। लोक लाज के डर से उसने पैसे दे दिए।
जिसके बाद उसे लगातार फोन करके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित से कहा कि तुमने एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाई है। तुम्हारा वीडियो वायरल हो रहा है। गैंग के लोगों ने डरा धमका कर युवक से 28 व 29 मई को दो किश्तों में एक लाख चौरानवे हजार पांच सौ रुपये ठग लिए। हनीट्रैप के शिकार हुए पीड़ित युवक ने बनबसा थाने में तहरीर दी। एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राकेश अस्थाना व गणेश महतो समेत एक अज्ञात महिला पर धारा 420, 384, 385 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार