April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में जल पुलिस पर पथराव करने वाले दो युवक और दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

शारदा घाट में ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों पर पथराव करने वाले 2 महिला व दो पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत मां पूर्णागिरि मेला मेले में उत्तराखंड राज्य के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,राजस्थान बिहार आदि राज्यों से मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए पहुंचते हैं । आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पुलिस
सकुशल दर्शन उपरांत उनके गंतव्य को रवाना कराती है। मेले के दौरान शारदा स्नान घाट ,बूम घाट पर जल पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा अब तक मेले के दौरान कई श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर डूबने से बचाया जा चुका है आज दिनांक 10/ 6 /2023 को जल पुलिस में नियुक्त कर्मचारी कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह कॉन्स्टेबल पंकज कुमार द्वारा शारदा घाट में स्नान कर रहे 2 महिला व पुरुष को शारदा घाट प्रतिबंधित क्षेत्र में तीव्र प्रभाव होने के कारण स्नान हेतु मना किया गया तो उनके द्वारा आवेश में आकर शारदा घाट में नियुक्त कर्मचारी गण के साथ गाली गलौज मारपीट करते हुए पथराव किया। जिसमें कांस्टेबल अर्जुन सिंह के सिर पर चोटे आई हैं जिसका उपचार चल रहा है उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना टनकपुर में एफ आई आर नंबर 59 / 2023 धारा 332 ,353,504 ,336 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के नाम
मनोज कुमार पुत्र रामपाल
अशोक पुत्र जगदीश निशा पत्नी अशोक कुमार जूली पत्नी मनोज कुमार
निवासी अमरपुर थाना बिलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हैं।

शेयर करे