October 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बनबसा पुलिस ने स्मैक के साथ नानकमत्ता के युवक को गिरफ्तार किया

Dukan Ad
Dukan Ad

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत थाना बनबसा क्षेत्र के अंर्तगत अभियुक्त मंगल सिंह को 4.09ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया 13 जून को थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत निकट मस्जिद मार्ग शारदा घाट चौकी बैराज बनबसा से मंगल सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रीतम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिद्ध नवादिया थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर को अवैध स्मैक की बिक्री / तस्करी करने के जुर्म में मु0अ0स0 58/2023 धारा 8/21/60 अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को मा0 न्यायालय टनकपुर मैं पेश किया जा रहा है। अभियुक्त से नशा तस्करों की अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम लक्ष्मण सिंह जगवाण थानाध्यक्ष बनबसा उ0नि0 हेमंत सिंह कठैत हे0का0 जगबीर सिंहहे0का0 रघुनाथ गोस्वामी शामिल रहे।

शेयर करे