हिट एंड रन मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
चम्पावत करीब एक माह पहले अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से चम्पावत नगर व्यक्ति की मौत हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान कर ली है। टक्कर मारने वाला व्यक्ति डॉक्टर है तथा उसके पिता लंबे समय से मुख्यालय में अस्पताल संचालित कर रहे हैं। शख्स को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर संबंधित को नोटिस भेजा है। बीते चार मई की रात नगरगांव निवासी सुरेश चंद्र अमखोलिया पुत्र शिवदत्त को गोरलचौड़ मार्ग से घर की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश गंभीर स रूप से घायल हो गया था और उन्हें इलाज के लिए हर सेंटर ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जांच टीम ने तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तथा काफी खोजबीन करने के बाद कार की पहचान कर ली है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश को टक्कर मारने के बाद कार चालक डॉक्टर है।
जो टक्कर मारकर फरार हो गया था सीसीटीवी से पहचान उजागर हुई बताया जा रहा है कि कार की हल्द्वानी में मरम्मत भी कराई गई।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि टक्कर मारने वाला व्यक्ति चम्पावत का रहने वाला है। जो कि निजी अस्पताल के संचालक का बेटा है। घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि कार चालक को 41क सीआरपीसी का नोटिस जारी किया है। कहा कि मामला पूरी तरह साफ हो चुका है।
हिट एंड रन मामले में चंपावत के डॉक्टर को भेजा नोटिस

More Stories
तेंदुए के जबड़े से पिता को खींच लाई बेटी, रजाई डालकर बचाई जान; घंटों बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण पर हमले से मचा हड़कंप; वन विभाग ने रेस्क्यू कर किया रेस्क्यू
चम्पावत में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद