July 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नेपाली युवक से 4.93 ग्राम स्मैक बरामद, बनबसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी सीज

नेपाली युवक से 4.93 ग्राम स्मैक बरामद, बनबसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी सीज
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बनबसा पुलिस ने एक नेपाली युवक को 4.93 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत 16 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने शुभम भंडारी उर्फ संदेश भंडारी (22 वर्ष), निवासी भीमदत्त नगर, जिला कंचनपुर (नेपाल) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK04AS-7447 को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।
इस संबंध में थाना बनबसा में मु.अ.सं. 52/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल एजाज़ अहमद तथा कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे